फिलिपींस : ऊर्जा विभाग का सीमित मात्रा में बायोफ्यूल आयात की अनुमति देने पर सोच विचार शुरू

मनिला : सीनेट की ऊर्जा समिति की सुनवाई के दौरान ऊर्जा सचिव शेरोन गारिन ने कहा कि, देश के पास फिलहाल गैसोलीन, केरोसिन और डीजल जैसे रिफाइंड ईंधन का पर्याप्त भंडार है, जो अप्रैल तक चल सकता है। उन्होंने कहा, कीमतों के मामले में फिलहाल यह लगभग तय है कि ईंधन की पंप कीमतें बढ़ेंगी। हालांकि, इस तेज बढ़ोतरी को कम करने का एक तरीका यह हो सकता है कि गैसोलीन में ज्यादा बायोफ्यूल का इस्तेमाल किया जाए, खासकर गैस में, डीजल में नहीं। गारिन ने यह भी बताया कि, मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव अभी भी ईंधन कीमतों के लिए जोखिम बना हुआ है।

यह सुनवाई सीनेट बिल नंबर 1485, जिसे बायोफ्यूल एक्ट 2006 के नाम से जाना जाता है, से जुड़ी थी। प्रस्तावित संशोधन के तहत यदि मिश्रित गैसोलीन या डीजल की कीमत शुद्ध गैसोलीन या डीजल से कम से कम 5 प्रतिशत अधिक हो, तो सरकार एक वर्ष के लिए बायोफ्यूल मिश्रण की अनिवार्यता को अस्थायी रूप से निलंबित कर सकती है।

सीनेट की वेज़ एंड मीन्स कमेटी की अध्यक्ष सीनेटर पिया कायतानो ने कहा, इसका उद्देश्य फिलीपीनी परिवारों को ईंधन कीमतों में अचानक होने वाली बढ़ोतरी से बचाना है, जबकि दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा भी बनाए रखना है। मौजूदा कानून के अनुसार, सरकार केवल तभी ईंधन आयात कर सकती है जब स्थानीय आपूर्ति पूरी तरह खत्म हो जाए। गारिन ने कहा, प्रस्ताव के अनुसार यदि घरेलू ईंधन की कीमत आयातित ईंधन से 5 प्रतिशत अधिक हो, तो सीमित समय के लिए आयात की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि, यह व्यवस्था स्थायी नहीं होगी और अधिकतम एक वर्ष के लिए लागू की जाएगी, संभव है कि इससे भी कम समय के लिए।

वर्तमान में घरेलू बायोफ्यूल की कीमत लगभग 75 पेसो प्रति लीटर है, जबकि आयातित बायोफ्यूल लगभग 37 पेसो प्रति लीटर में मिलता है—जो स्थानीय कीमत का लगभग आधा है और गैसोलीन की 43 पेसो प्रति लीटर कीमत से भी सस्ता है।हालांकि, स्थानीय एथेनॉल उत्पादकों ने इस प्रस्ताव पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि, इससे लगभग 1 लाख किसानों पर असर पड़ सकता है, जो एथेनॉल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले मुख्य कच्चे माल मोलासेस का उत्पादन करते हैं।

गारिन ने आश्वासन दिया कि, DOE कीमतों और उद्योग के हितों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है और यह कदम केवल अस्थायी होगा। उन्होंने कहा, हम उद्योग को खत्म करने नहीं आए हैं। हम केवल उपभोक्ताओं की जरूरतों और ईंधन की कीमतों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, सीनेट की वित्त समिति के अध्यक्ष सीनेटर शेरविन गाचालियन ने कहा कि प्रस्ताव पर विचार करते समय उपभोक्ताओं के हित और स्थानीय एथेनॉल उद्योग दोनों का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने कहा, यह सच्चाई है कि विदेशों में एथेनॉल सस्ता है। फिलहाल उपभोक्ता सस्ता एथेनॉल चाहते हैं। यही दुविधा है—हम उद्योग की मदद करना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय एथेनॉल आयातित एथेनॉल की तुलना में महंगा है। फिलहाल बायोफ्यूल एक्ट के तहत ईंधन मिश्रण में स्थानीय रूप से उत्पादित बायोएथेनॉल का उपयोग अनिवार्य है, ताकि आयातित ईंधन पर निर्भरता कम हो सके। लेकिन कई सांसद इस प्रावधान को अस्थायी रूप से निलंबित करने और अन्य देशों से सस्ता बायोएथेनॉल इस्तेमाल करने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here