मेघालय में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना : मंत्री ब्रेनिंग ए संगमा

शिलांग: इंचार्ज मंत्री ब्रेनिंग ए संगमा ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि मेघालय के एक्साइज सेक्टर में आठ लिकर यूनिट और एक एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई हैं। मंत्री संगमा ने सदन में रखे गए एक सवाल के जवाब में कहा, लिकर यूनिट की कुल संख्या आठ है और एक एथेनॉल यूनिट है।

उन्होंने राज्य में बॉटलिंग, ब्रूअरी और डिस्टिलरी यूनिट द्वारा बनाए गए स्थानीय ब्रांड की लिस्ट दी, जिनमें: विंटेज कास्क मैच्योर्ड XXX रम, एम्बर गोल्ड रिजर्व व्हिस्की, चेरापूंजी ईस्टर्न क्राफ्ट जिन, और चेरापूंजी ईस्टर्न क्राफ्ट जिन विद सोहियोंग बेरीज़ शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here