शामली: शामली के थाना भवन में गन्ना किसानों की समिति ने चीनी मिल के सामने दो घंटे तक जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि चीनी मिलें ओवरलोड पर पर्ची काट रही है। चीनी मिल के अधिकारियों के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शनकारियों में अनिमेश पुंडीर के साथ रजनीश राणा और सैकड़ों किसान शामिल थे।
खबरों के अनुसार सोमवार को किसान इकठ्ठे होकर गन्ना समिति के दफ्तर पहुंचे और समिति के सचिव का घेराव करके जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि उन्हें चीनी मिलों ने पहले कहा था कि ओवरलोड पर पर्ची नहीं काटी जाएगी, लेकिन आज वे ओवरलोड होने पर फौरन पर्ची काट देते हैं।
किसानों के पक्ष में शामली चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी सरदार सिंह ने कहा कि उन्हें ओवरलोड से कोई दिक्कत नहीं है। हम पहले ही किसानों को बता चुके हैं। लेकिन ओवर लोड पर पर्ची काटने का फैसला लखनऊ से आया है। उन्होंने कहा कि किसानों की इस मांग को हम बड़े अधिकारियों से बातचीत करके सुलझाने का प्रयास करेंगे। बताया कि उन्हें ओवरलोड से कोई आपत्ति नहीं है। यह बात मिल पूर्व में ही स्पष्ट कर चुकी है। वहीं, गन्ना समिति के सचिव भास्कर सिंह रघुवंशी ने बताया कि ओवरलोड पर पर्ची काटने का निर्णय लखनऊ से लिया गया है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। इस संबंध में वह आला अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्याएं रखेंगे।
ओवरलोड पर पर्ची काटने पर गन्ना किसानों द्वारा समिति के सचिव का घेराव यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.













