पुणे: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार मालेगांव कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री निर्विरोध निदेशक चुनी गईं

पुणे: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार, मालेगांव कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री की सर्वसम्मति से निर्विरोध निदेशक चुनी गईं। यह फैसला दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अचानक निधन से खाली हुई सीट के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक विशेष बैठक में लिया गया। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता प्रांतीय अधिकारी वैभव नावडकर ने की।

इस अवसर पर मिल के वरिष्ठ निदेशक बालासाहेब तावरे, तानाजी कोकरे, संगीता कोकरे, योगेश जगताप, नितिन सातव, अविनाश देवकाते, विजय तावरे आदि मौजूद थे। अब सबकी निगाहें प्रेसिडेंट पोस्ट के चुनाव पर हैं। आपको बता दे की, 24 जून 2025 को हुए 2025-26 के पंचवर्षीय चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाले नीलकंठेश्वर पैनल ने 21 में से 20 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की, जबकि विपक्षी पैनल को केवल एक सीट मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here