सीजन 2025-26: महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 975.2 लाख क्विंटल तक पहुँचा; 133 चीनी मिलों ने बंद किया संचालन

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में 2025–26 सीजन की गन्ना पेराई का काम अंतिम चरण में पहुँच गया है। राज्य की कुल 210 चीनी मिलों में से 133 मिलों ने अपना संचालन बंद कर दिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा 8 मार्च 2026 तक के जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल चीनी उत्पादन 975.2 लाख क्विंटल तक पहुँच गया है। अब तक 210 मिलों ने कुल 1031.03 लाख मीट्रिक टन (LMT) गन्ने की पेराई की है, जिससे 975.2 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है।वर्तमान में औसत चीनी रिकवरी दर 9.46% है। इन 210 मिलों में से 103 सहकारी, जबकि 107 निजी क्षेत्र की हैं।पिछले सीजन की इसी अवधि में 199 मिलों ने संचालन शुरू किया था और 835.32 LMT गन्ने की पेराई की थी, जिसमें औसत रिकवरी दर 9.41% रही थी। पिछले सीजन की इसी अवधि तक 143 चीनी मिलें बंद हो चुकी थीं।

कोल्हापुर डिवीजन चीनी उत्पादन और रिकवरी दर दोनों में सबसे आगे बना हुआ है, और इस डिवीजन की सभी मिलों ने पेराई कार्य बंद कर दिया है। डिवीजन की 39 में से सभी मिलें बंद हो चुकी हैं। इन मिलों ने 209.86 LMT गन्ने की पेराई की, जिससे राज्य की सबसे अधिक 11.01% रिकवरी दर हासिल हुई और 231.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ।पुणे डिवीजन में 32 में से 20 चीनी मिलों ने संचालन बंद कर दिया है। इन मिलों ने 223.38 LMT गन्ने की पेराई की, 9.83% रिकवरी दर के साथ 219.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। सोलापुर डिवीजन की 49 मिलों में से 35 मिलों ने संचालन बंद कर दिया है। इन मिलों ने 218.64 LMT गन्ने की पेराई की और 187.69 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। अहिल्यानगर विभाग गन्ना पेराई में चौथे स्थान पर है। यहां की मिलों ने अब तक 125 लाख टन गन्ने की पेराई कर 113.34 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।इस विभाग की चीनी रिकवरी 9.07 प्रतिशत है। यहां 28 में से 23 मिलें बंद हो चुकी हैं।

छत्रपति संभाजीनगर विभाग में मिलों ने अब तक 117.06 लाख टन गन्ने की पेराई कर 95.95 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। यहां की रिकवरी 8.02 प्रतिशत है। इस विभाग में 25 में से 7 मिलें बंद हो चुकी हैं और कुछ मिलों का सीज़न अगले सप्ताह समाप्त होने वाला है। नांदेड संभाग में 123.27 लाख टन गन्ने की पेराई करके 115.72 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। इस विभाग की चीनी रिकवरी 9.39 प्रतिशत है। यहां 30 में से 8 मिलें बंद हुई हैं। अमरावती विभाग में 11.9 लाख टन गन्ने की पेराई कर 11.8 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।यहां की चीनी रिकवरी 9.31 प्रतिशत है। नागपुर विभाग में 1.92 लाख टन गन्ने की पेराई हुई है और 0.81 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। इस विभाग की चीनी रिकवरी 4.22 प्रतिशत है। यहां 3 में से 1 मिल बंद हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here