बरेली : उत्तर प्रदेश में कई मिलों के सामने ‘नो केन’ का संकट पैदा हुआ है। कई मिलों ने गन्ने की कमी के चलते पेराई का अंतिम नोटिस भी जरी किया है। केसर चीनी मिल ने भी पेराई सत्र 2025-26 के समापन के लिए तीसरा और अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। गन्ने की लगातार कमी के कारण मिल निर्धारित क्षमता से पेराई नहीं कर पा रही है। इससे प्रतिदिन 14-15 घंटे तक मिल को बंद रखना पड़ रहा है।
अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल प्रशासन द्वारा गन्ने की उपलब्धता बढ़ाने के लिए किसानों से लगातार अपील की जा रही है। गाँव गाँव जाकर माइक से प्रचार भी कराया गया। इसके बावजूद अपेक्षित मात्रा में गन्ना नहीं पहुंचा। गन्ना महाप्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा कि पहला नोटिस 18 फरवरी, दूसरा नोटिस 19 फरवरी को दिया गया था। किसानों से 20 फरवरी तक शेष गन्ने मिल में पहुंचने की अपील की है।


















