दक्षिण अफ्रिका : टोंगाट हुलेट के लिक्विडेशन में जाने से गन्ना फसल तैयार कर किसान फंसे

क्वाज़ुलु-नताल : नॉर्थ कोस्ट के गन्ना किसानों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है क्योंकि इलाके की सबसे बड़ी चीनी मिल टोंगाट हुलेट के लिक्विडेशन में जाने की उम्मीद है। आने वाले पेराई सीजन के लिए फसलें तैयार हैं और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि टोंगाट हुलेट मेडस्टोन शुगर मिल चलेगी या नही।किसान इस स्थिति को बहुत दुखद बता रहे हैं।

गन्ना किसान प्रतीश शर्मा ने कहा कि, उनका परिवार दशकों से टोंगाट में मेडस्टोन शुगर मिल को गन्ना आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि, वह अभी अप्रैल में कटाई के मौसम की तैयारी कर रहे हैं। शर्मा, जो SA केनग्रोवर्स के डायरेक्टर और इसकी ब्रांच, मेडस्टोन लोकल ग्रोअर काउंसिल के चेयरपर्सन भी हैं, ने कहा कि मिल के प्रोविजनल लिक्विडेशन की घोषणा किसानों के लिए बड़ा झटका है।क्योंकि हमने फसल तैयार करने के लिए बहुत काम किया था। अब हमे गन्ना पेराई के लिए अन्य कोई मिल मिलना काफी कठिन है।

शर्मा ने कहा, यह बहुत परेशान करने वाली बात है क्योंकि हमारा बिज़नेस गन्ने को प्रोसेस करने की क्षमता पर निर्भर है। हम अपना गन्ना सीधे किसी भी मार्केट में नहीं बेच सकते। इसे प्रोसेसिंग के लिए मिल में भेजना पड़ता है। हालांकि, अगर इस साल मिल नहीं खुली, तो किसान अपना गन्ना क्रश करने के लिए दूसरी मिलों की ओर रुख करेंगे। लेकिन इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिससे ज़्यादातर किसान, जिनमें मैं भी शामिल हूं, कभी उबर नहीं पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here