बिजनौर में चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही गन्ना आपूर्ति

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जनपद की चीनी मिलों ने पर्याप्त मात्रा में गन्ना आपूर्ति नहीं हो रही है, और मिलों ने वर्तमान पेराई सत्र में 408 लाख क्विंटल गन्ना पेराई की है।अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, पिछले पेराई सत्र में चीनी मिलों ने 432 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। वर्तमान पेराई सत्र में जिले की 10 चीनी मिलें 24 लाख क्विंटल गन्ने की कम पेराई कर पाई हैं। मंगलवार को चीनी मिलों ने 5 लाख 90 हजार क्विंटल और सोमवार को 6 लाख 16 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। खबर में आगे कहा गया है की, मौसम व बीमारी की मार से गन्ने की उपज में कमी और किसानों द्वारा गन्ने की आपूर्ति में देरी जैसे कारणों से चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं हो रही है।

गन्ना आपूर्ति बनाए रखने के लिए चीनी मिलों द्वारा जादा इंडेंट जारी किए जा रहे है। इसके बावजूद मिलें पर्याप्त गन्ना पाने के लिए संघर्ष कर रही है। चीनी मिल अधिकारी किसानों से समय पर गन्ना आपूर्ति करने की अपील कर रहे है। जीएम केन राहुल सिंह के अनुसार, चीनी मिल पेराई के लिए गन्ना आपूर्ति पर असर है। पर्याप्त गन्ना आपूर्ति के लिए इंडेड के साथ अतिरिक्त पर्चियां जारी करने की मांग की जा रही है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि चीनी मिल अब तक 408 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। चीनी मिलों का सही संचालन हो रहा है और गन्ना मूल्य भुगतान भी अच्छा हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here