अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) : हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला गन्ना अधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि गन्ना किसानों को सूचित किया गया है कि, पेराई सत्र 2025-26 के लिए दि किसान सहकारी चीनी मिल समिति साथा एवं सहकारी गन्ना विकास समिति लि. गोपी-लधौआ क्षेत्रान्तर्गत संबंधित चीनी मिल कर्मचारियों एवं राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का कार्य शुरू कर दिया गया, जो 30.08.2025 तक गन्ना ग्रामवार होता रहेगा।
किसानों से अपील की है कि, वे गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन के समय उनके द्वारा बोये गए गन्ना क्षेत्रफल जांच लें।उन्होंने किसानों से ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की अपील की।ऐसा न करने पर किसानों का सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा कभी भी बंद किया जा सकता है।उन्होंने कहा, जो गन्ना कृषक समिति सदस्य नहीं बनेंगे उनके नाम से मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं हो सकेगा। समिति सदस्य बनने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है।