चीनी मिल ने 7.23 करोड़ रुपये का भुगतान किया, फिर भी लगभग 8 करोड़ रुपये बाकी

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश): जिले की एकमात्र किसान सहकारी चीनी मिल ने गन्ना किसानों को आंशिक राहत देते हुए 7.23 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान जारी कर दिया है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई है।पेराई सत्र 2025-26 के दौरान मिल ने जिले के किसानों से लगभग 4.62 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसके बदले किसानों का कुल गन्ना मूल्य करीब 18.48 करोड़ रुपये बनता है। लंबे समय से भुगतान के इंतजार में किसान मिल के चक्कर लगा रहे थे। अब दूसरी किस्त के रूप में 7.23 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद मिल पर किसानों का लगभग 8 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी बकाया है।

पेराई सत्र के दौरान चीनी की रिकवरी दर लगातार घटने के कारण 4 फरवरी की देर शाम गन्ना आयुक्त के निर्देश पर मिल में पेराई कार्य बंद कर दिया गया था। इसके बाद किसानों के बचे हुए गन्ने को हैदरगढ़ चीनी मिल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए चीनी मिल की महाप्रबंधक अंजलि गंगवार ने बताया कि, किसानों को दूसरी किस्त का भुगतान भेज दिया गया है, जबकि शेष राशि के भुगतान के लिए शासन से मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here