…तो गन्ना प्रजाति 5011 को अगेती प्रजाति में माना जाएगा : मिल प्रबंधन

अमरोहा : गन्ना सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना प्रजाति 5011 का मुद्दा चर्चा में रहा। मिल प्रबंधन ने कहा कि, गन्ना समिति यदि तय करती है तो गन्ना प्रजाति 5011 को अगेती प्रजाति में माना जाएगा। सामान्य निकाय की बैठक में देहरा कादर बख्श को अलग क्रय केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया।सहकारी समिति की वार्षिक सामान्य की बैठक बरातघर में आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए सचिव मुकेश राठी ने एजेंडे की जानकारी दी। बैठक में गन्ना क्षेत्र के सुरक्षण के मुद्दे पर देहरा कादर बख्श व नीलीखेड़ी के ग्रामीणों ने अलग क्रय केंद्र बनाने की मांग की।

किसानों का आरोप था कि, चीनी मिल प्रबंधन ने गन्ना प्रजाति 5009 को अगेती प्रजाति बताया था। लेकिन अब उसे सामान्य प्रजाति बताया जा रहा है। मिल के गन्ना प्रबंधक प्रमोद कुमार ने इस संबंध में गन्ना समिति के निर्णय को मिल प्रबंधन द्वारा स्वीकार किया जाएगा। किसानों ने गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन के भीतर ही कराने की मांग की। इस मौके पर सभापति बिजेंद्र सिंह, चंचल सिंह, क्षेत्रपाल सिंह, मेनपाल ढिल्लो, दुजेंद्र कोकी, अनमोल सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here