त्रिवेणी शुगर मिल द्वारा किसानों को 34.89 करोड़ का भुगतान

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) : खतौली स्थित त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुगर यूनिट ने पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत 31 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने के लिए 34.89 करोड़ का भुगतान कर दिया है। मिल प्रशासन के अनुसार, चालू सत्र में अब तक कुल ₹522.51 करोड़ का गन्ना मूल्य किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। इसके साथ ही, मिल प्रबंधन ने किसानों से स्वच्छ और ताजा गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की है।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल प्रबंधन ने किसानों से साफ, ताजा और निर्धारित मानकों के अनुरूप गन्ने की ही आपूर्ति करने का आग्रह किया है।किसानों को अपना समस्त गन्ना चीनी मिल को ही आपूर्ति करने, बेसिक कोटा बढ़ाने और शीघ्र भुगतान प्राप्त करने की सलाह दी गई है। जिन किसानों के खेत में बेसिक सट्टे से अधिक गन्ना खड़ा है, उन्हें सर्वे कराकर अतिरिक्त पर्चियां प्राप्त करने और गन्ना मिल को आपूर्ति करने के लिए कहा गया है। बसंतकालीन बुवाई के लिए मिल ने को-0118, 98014, 15023 तथा नई प्रजाति 16202 व कोशा 98231 की बुवाई की सिफारिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here