उत्तर प्रदेश : गन्ना पैदावार में नवाचार की ओर बढ़ा एक सशक्त कदम

पीलीभीत : गन्ना विकास परिषद पूरनपुर के अंतर्गत गाँव गहलुइया में पहल महिला स्वयं सहायता समूह एक सराहनीय कार्य कर रहा है। महिलाएं गन्ना बीज तैयार कर एक अच्छा प्रयास कर रही है। इससे महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पहल महिला स्वयं सहायता समूह ने गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से नवीनतम एवं उच्च उत्पादक क्षमता वाली गन्ना किस्म कोशा-19231 की 8000 बड प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से पौध तैयार करना शुरू किया है। इसमें महिलाएं बाद चढ़कर काम कर रही है। इसके साथ ही समूह ने उन्नत एवं अनुमोदित किस्में कोशा 13235, कोशा 17231 एवं कोलख 16202 की पौध भी तैयार की जा रही है।

वैज्ञानिक दृष्टि से उन्नत किस्मों का चयन उच्च उपज, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बेहतर शर्करा प्रतिशत तथा जलवायु अनुकूलता सुनिश्चित करता है। स्वस्थ बीज से ही स्वस्थ फसल एवं अधिक लाभ संभव है। महिला स्वयं सहायता समूह की यह पहल न सिर्फ आत्मनिर्भरता का उदाहरण है। बल्कि गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। डीसीओ खुशीराम ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही है। आज उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। गन्ना क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और महिला सशक्तिकरण – पूरनपुर की पहचान बनता जा रहा है। किसानों को उन्नत किस्म का बीज मिल पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here