मुरादाबाद : केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गन्ना किसानों को अपनी आय में बढ़ोतरी करने के लिए गन्ने में सहफसली उत्पादन करने की सलाह दी जा रही है। किसानों में सहफसली को लेकर जागरूकता निर्माण करने के लिए अब चीनी मिलें, गन्ना संस्थान और कृषि विज्ञान केंद्र भी आगे आ रहे है। ठाकुरद्वारा में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गन्ने में सहफसली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के लगभग 60 किसानों ने हिस्सा लिया।
केंद्र के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने किसानों को गन्ने के साथ उड़द और मूंग जैसी सहफसली उगाने के तरीके और फायदे गिनाएं। उन्होंने इन फसलों से मृदा स्वास्थ्य में होने वाले सुधार के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी ।उद्यान वैज्ञानिक डॉ. शिव शंकर वर्मा ने जायद मौसम में गन्ने की फसल के साथ भिंडी, मिर्च, बैगन और लोबिया जैसी सब्जियों की खेती के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर रणवीर सिंह, दिनेश कुमार के साथ-साथ गन्ना किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।


















