उत्तर प्रदेश : अचानक गन्ना पेराई बंद होने से बवाल, गुस्साए किसानों का जोरदार हंगामा

श्रावस्ती : किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई अचानक बंद करने के फैसले से बवाल हो गया। गुस्साए किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, और हंगामा करने लगे। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, मौके पर पहुंचे मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल को दौड़ा लिया। गोसाईगंज थाने की पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।

खबर के मुताबिक, किसानों ने आरोप लगाया कि अभी मिल के बाहर गन्ना मौजूद है, ऐसे में पेराई बंद कर गन्ने को हैदरगढ़ चीनी मिल भेजना गलत है। किसानों ने चीनी मिल चालू करने की मांग की है। मंगलवार सुबह से चीनी मिल यार्ड में गन्ना लदी करीब 150 ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी थीं। किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। देर शाम मिल प्रशासन ने किसानों को बताया कि उच्च स्तर से जारी निर्देश के तहत चीनी मिल में पेराई बंद कर अब उनका गन्ना हैदरगढ़ चीनी मिल में तौल और क्रय कराया जाएगा। यह सुनते ही किसानों की मिल प्रशासन से बहस शुरू हो गई। मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने किसानों को समझाने पहुंचे। किसान उनसे भी भिड़ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here