उत्तर प्रदेश : बाइक रैली निकालकर किसानों को नई गन्ना प्रजातियों के प्रति किया जागरूक

बुलंदशहर : औरंगाबाद क्षेत्र में अनामिका शुगर मिल द्वारा बसंतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए एक जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ने की उन्नत किस्मों और उनके फायदों के बारे में जानकारी देना था।रैली को मिल के उपाध्यक्ष डॉ. तेजवीर सिंह ढाका, गन्ना महाप्रबंधक जितेंद्र पंवार, इंजीनियरिंग हेड रमेश चंद, प्रोडक्शन हेड अमित चौधरी और गन्ना मार्केटिंग हेड संजीव मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली भंडोरिया, ख्वाजपुर, लोहरका, पाली बेगपुर, नगलाकरण, सैदपुरा, भीखनपुर, मकनपुर, पोथ, बालका, बहिरखेड़ा, बामनपुर, लखावटी, दौलताबाद और मानपुर समेत कई गांवों से होकर गुजरी।गन्ना विकास प्रबंधक नीरज उज्जवल ने किसानों को संबोधित करते हुए उन्नतशील गन्ना प्रजातियों के बीज अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नई किस्मों से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि फसलों में बीमारियों का खतरा भी कम होता है।इस जागरूकता अभियान में सहायक गन्ना प्रबंधक विचित्र वीर सिंह और गन्ना विकास अधिकारी उपदेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here