उत्तर प्रदेश : चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ना भुगतान जारी

मेरठ : टिकोला शुगर मिल ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 20 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान उनके बैंक खातों में भेज दिया है। मिल प्रबंधन के अनुसार 24 फरवरी को 17 से 20 फरवरी के बीच खरीदे गए गन्ने का कुल ₹15.16 करोड़ का भुगतान सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया गया।

मिल के यूनिट हेड हिमांशु कुमार मंगलम ने बताया कि, किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। वहीं, मिल अधिकारी ऋषिपाल धामा ने किसानों से अपील की है कि यदि पर्चियों की तुलना में अधिक गन्ना उपलब्ध है तो वे चीनी मिल से संपर्क कर अपनी आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार बढ़वा सकते हैं। मिल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि, किसानों की सुविधाओं और भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here