उत्तर प्रदेश: गन्ना शोध परिषद द्वारा प्रजाति 17231 को अन्य चार राज्यों में उगाने को मंजूरी

शाहजहांपुर:गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर ने गन्ने की प्रजाति 17231 को अन्य चार राज्यों में उगाने की शोध समितियों की मंजूरी दे दी है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, दस साल की मेहनत के बाद 2022 में यह प्रजाति विकसित की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुल 25 फसलों की कुल 184 नवीन किस्मों को स्वीकृति दी है। इसके तहत गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर की किस्म को.शा. 17231 को भी स्वीकृति मिली। ये प्रजाति उत्तर प्रदेश के अलावा अब हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड एवं राजस्थान के लिए भी उपलब्ध होगा।

इस किस्म के ब्रीडर डा. अरविंद कुमार ने कहा कि, यह किस्म लाल सड़न रोग के प्रति रोगरोधी है। इस किस्म की औसत उत्पादन क्षमता 86.35 टन प्रति हेक्टेयर तथा चीनी परता (रिकवरी) 13.97 प्रतिशत पड़ता है। यह किस्म यूपी के अलावा दूसरे राज्यों के किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। इस प्रजाति की सबसे खास बात की ये है कि गन्ना लाल सड़न रोग प्रतिरोधक है और सामान्य जमाव 85 प्रतिशत तक है। इसकी नर्सरी लगाने पर इसका जमाव 100 प्रतिशत है। इसके बाद पेड़ी फसल भी सामान्य से अधिक है। गन्ने का जमाव के साथ इसकी आंखों का फुटाव भी अधिक है, इससे एक आंख से कई गन्ने निकलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here