‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

डोमेस्टिक मार्केट: देश भर के बाजार में मिली-जुली मांग नजर आयी. महाराष्ट्र में चीनी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह महीने में जितना उठाव होना चाहिए था उतना नहीं हुआ. मिलो ने चीनी के भाव 3100 से 3110 रुपये पर ओपन रखे लेकिन व्यापार कम नज़र आया और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 2990 से 3020 रुपये रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में बाज़ार की स्थिति काफी ठोस बनी हुई है और वही दूसरी ओर भाव 3190 से 3230 रुपये रहे. रीसेल का व्यापार 3135 से 3170 में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3110 से 3120 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3225  से 3300 रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: मार्केट शांत रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 329.10 डॉलर में हुआ जबकि यू.एस चीनी के भाव 12.75 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 308 से 310 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 320 से 322 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 19300 से 19500 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर 19700 से 19900 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी : रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.33 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.848 रहा. क्रूड फ्यूचर्स 4463 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 64.27 डॉलर रहा.

इक्विटी: शुरुआती फिसलन के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 350 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 238.69 अंक फीसदी की बढ़त के साथ 38,939.22 अंक पर पहुंच गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.45 अंक के लाभ से 11,671.95 अंक पर पहुंच गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here