तूफानी हवाओं की वजह से JNPT पर तीन क्रेन क्षतिग्रस्त

मुंबई: मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा के रखी है। शहर और इसके आसपास के इलाके में मौसम खराब होने से जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। घरों में पानी घुस गया है। इसका असर कल जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट पर भी हुआ है।

तूफानी हवाओं की वजह से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट पर कंटेनर उठाने वाली तीन क्रेन क्षतिग्रस्त हो गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उच्च क्षमता की क्रेन कल दोपहर तेज गति की हवाएं बहने से ढह गई। हालांकि किसी की जान नहीं गई। फ़िलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। JNPT देश के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक है।

आपको बता दे, हालत को देखते हुए महाराष्ट्र के कई इलाकों में NDRF की टीम तैनात की गई हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here