भारत में 40,715 नए COVID-19 मामलें दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 40,715 नए COVID-19 मामले, 29,785 रिकवरी और 199 मौते हुई है। इसके साथ, 3,45,377 सक्रिय मामलों और 1,11,81,253 रिकवरी सहित कुल 1,16,86,796 मामले हो गए। मरने वालों की संख्या 1,60,166 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 22 मार्च को 9,67,459 नमूनों का परीक्षण किया गया था। आईसीएमआर ने मंगलवार को कहा कि, 22 मार्च तक कुल 23,54,13,233 नमूनों का परीक्षण किया गया था। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश पिछले 24 घंटों में दर्ज कुल नए मामलों में से 80.5 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है। टीकाकरण अभियान के दिन -66 के अनुसार, 4.72 करोड़ से अधिक COVID-19 वैक्सीन खुराक दी गई। सोमवार शाम 7 बजे तक 19.65 लाख से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here