देश में 44,658 नए कोविड-19 मामले दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44,658 नए मामले और 496 मौतें दर्ज की हैं। जिसमें सबसे ज्यादा केरल में 30,000 से अधिक मामले दर्ज किए। केरल ने कल 30,007 नए कोविड -19 मामले, 18,997 की रिकवरी और 162 मौतों की सूचना दी। इसके साथ ही राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 18.03 फीसदी है। देश में कुल मामले बढ़कर 3,26,03,188 हो गए, जिनमें 3,44,899 सक्रिय मामले शामिल हैं। देश में कुल मामलों का 1.06 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।

केंद्रीय मंत्रालय ने बताया कि, अभी रिकवरी रेट 97.60 फीसदी है। हालांकि, इस वायरस के कारण देश में अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,36,861 हो गई, जहां केरल में पिछले 24 घंटों में 162 और महाराष्ट्र में 159 लोगों की मौत हुई। बाकी 496 मौतों में से 175 मौतें अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हुईं। केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते कोविड-19 मामलों पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने गुरुवार को संपर्क ट्रेसिंग, टीकाकरण अभियान पर जोर दिया।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here