अंबाला में राफेल लड़ाकू विमानों की सुरक्षित लैंडिंग

पांच राफेल लड़ाकू जेट ने भारत के धरती पर हैप्‍पी लैंडिंग की। यह फाइटर विमानों की अंबाला एयरबेस पर दोपहर बाद 3.10 बजे लैंडिंग हुई। विमानों का एयरबेस पर उतरने के बाद वाटर सैल्‍यूट देकर स्‍वागत किया गया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह‍ ने राफेल की लैंडिंग के बाद खुशी जाहिर की। उन्‍होंने कहा कि इससे भारतीय वायुसेना और शक्तिशाली हो गई है।

एयरबेस पर पहुंचने के बाद राफेल और इन्‍हें फ्रांस से लाने वाले जांबाज पालयटों का वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने स्‍वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन विमानों की लैंडिग का वीडियो शेयर कर विमानों का स्वागत किया। मोदी ने संस्कृत में किये अपने ट्वीट में लिखा- राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्.. स्वागतम्!

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here