नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 51,667 नए कोरोना के मामले दर्ज किए। 2.98 प्रतिशत के साथ देश में दैनिक सकारात्मकता दर लगातार 18 दिनों तक 5 प्रतिशत से नीचे रही।
साथ ही, देश ने पिछले 24 घंटों में कुल 64,527 लोगों की रिकवरी देखी, जिससे इसकी कुल संख्या 2,91,28,267 हो गई। पिछले 24 घंटों में 1,329 मरीजों की मौत हुई, जिससे कुल मृत्यु का आंकड़ा 3,93,310 हो गया। देश में अब 6,12,868 सक्रिय संक्रमण के मामलेें है। आपको बता दे कि, 24 जून तक कुल 39,95,68,448 नमूनों की जांच की गई। इनमें से कल 17,35,781 नमूनों की जांच की गई।
दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में, भारत ने पिछले 24 घंटों में 60.73 लाख COVID-19 वैक्सीन खुराक दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 30.79 करोड़ खुराक दी गई है।
व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link