महाराष्ट्र में अब तक हुआ 693 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र के चीनी मिलों में गन्ना पेराई अच्छे से जारी है। और इस सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा चीनी मिलें संचालन में है। सीजन 2020-21 में 190 मिलें संचालन में थी, जब वर्त्तमान सीजन में 194 चीनी मिलें चालू है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 27 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 194 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 96 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 692.31 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 693.56 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.02 प्रतिशत है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 45 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 27 जनवरी 2022 तक 164.11 लाख टन गन्ना पेराई कर 148.23 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 165.21 लाख टन गन्ना पेराई कर 188.58 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.41 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here