उत्तर प्रदेश में अब तक हुआ 90.06 लाख टन चीनी उत्पादन

देश में इस सीजन रिकॉर्ड चीनी उत्पादन होने का अनुमान है, लेकिन उत्तर प्रदेश में उत्पादन की रफ्तार इस बार धीमी है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले कम चीनी उत्पादन हुआ है।

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 06 अप्रैल, 2022 तक राज्य में 891.01 लाख टन गन्ना पेराई कर 90.06 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया है जो को की पिछले सीजन के मुकाबले कम है। पिछले सीजन में 1027.50 लाख टन गन्ना पेराई कर 110.59 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वही इस सीजन महाराष्ट्र और कर्नाटक ने गन्ना और चीनी उत्पादन के मामले में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, 2021-22 सीजन के दौरान, महाराष्ट्र में 31 मार्च 2022 तक 118.81 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 100.47 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। कर्नाटक में 31 मार्च, 2022 तक 72 चीनी मिलों ने 57.65 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 66 चीनी मिलों ने 42.38 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

आकड़ें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here