शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे मजबूत

मुंबई, 26 सितंबर (PTI) निर्यातकों के डॉलर की छिटपुट बिकवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में मजबूती देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 72.61 पर चल रहा है।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने से भी डॉलर प्रभावित हुआ है।
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 72.69 पर बंद हुआ था।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here