कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गन्ना किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

बेलगावी: कर्नाटक विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 2 से 11 दिसंबर तक बेलगावी में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में गन्ना किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कर्नाटक विधान परिषद के सभापति सलीम अहमद ने मंगलवार, 24 नवंबर को मंगलुरु में यह जानकारी दी। द हिंदू में प्रकाशित खबर के अनुसार, मंगलुरु सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अहमद ने कहा कि, शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं, उत्तर कर्नाटक क्षेत्र की समस्याओं और मांगों पर चर्चा के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि वे इस सत्र का उपयोग किसानों की समस्याओं को सदन में उठाने और उनके संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए करें। उन्होंने यह भी कहा कि, उत्तर कर्नाटक से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए विपक्ष को अधिक समय उपलब्ध कराया जाएगा। सलीम अहमद ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सत्र की कार्यवाही कुछ दिनों में देर रात तक भी चल सकती है। सत्र की समय-सारणी की समीक्षा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (कार्य सलाहकार समिति) करेगी और जरूरत पड़ने पर सत्र की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here