‘डालमिया भारत शुगर’ ने डालमिया संजीवनी ब्रांड नाम के तहत हर्बल सैनिटाइजर किया लॉन्च..

कोलकाता: भारत की सबसे बड़ी चीनी कंपनियों में से एक, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, ने सैनिटाइजर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए, ‘डालमिया संजीवनी’ ब्रांड नाम के तहत अपने हर्बल हैंड सैनिटाइज़र को लॉन्च किया। ‘डब्ल्यूएचओ’ के दिशानिर्देशों के तहत ‘डालमिया संजीवनी’ का निर्माण किया गया है। यह 100 प्रतिशत संयंत्र आधारित, प्राकृतिक और जैविक सैनिटाइज़र है। Covid -19 महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए डालमिया भारत शुगर ने इस साल सैनिटाइजर का उत्पादन शुरू किया था।

अप्रैल में एथिल अल्कोहल आधारित सैनिटाइज़र का उत्पादन शुरू किया था और अब तक 2.2 मिलियन लीटर सैनिटाइजर की बिक्री की गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि, डालमिया भारत शुगर महामारी के दौरान समाज के प्रति उनकी असीम निस्वार्थ सेवा के रूप में सरकारी अस्पतालों और पुलिस को नि: शुल्क सैनिटाइज़र को वितरित कर रहा है। कंपनी वर्तमान में जवाहरपुर और निगोही (उत्तर प्रदेश) और महाराष्ट्र में कोल्हापुर की इकाई में सैनिटाइजर का निर्माण कर रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here