शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में मिलाजुला रुख

मुंबई, नौ अक्टूबर (PTI) मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मिलाजुला रुख देखा गया।
बंबई शेयर बाजार के, 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में तेजी देखी गई। इसकी वजह रुपये में सुधार और घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली रही। यह 11.37 अंक यानी 0.03% चढ़कर 34,485.75 अंक के पास चल रहा है।
पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 97.39 अंक की तेजी देखी गई थी।
इसी तरह निफ्टी भी मामूली तौर पर सुधरकर 10,344.05 अंक पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया भी 18 पैसे मजबूत होकर 73.88 पर पहुंच गया।
आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चला। सोमवार को उन्होंने 1,974 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि विदेशी निवेशकों ने 1,805 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here