वैश्विक बिकवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा लुढ़का

मुंबई, 11 अक्टूबर (PTI) वैश्विक स्तर पर बिकवाली से बृहस्पतिवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1,030 अंक गिरकर 34,000 अंक के स्तर से नीचे चला गया। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपया भी 74.45 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया है।
ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल के बाद वैश्विक स्तर पर बिकवाली का दौर चला जिसका असर घरेलू शेयर बाजार में देखा गया। इसके अलावा अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाए जाने की संभावना से भी नई चिंताएं पैदा हुई हैं। इससे भी बाजार प्रभावित हुआ है।
बंबई शेयर बाजार के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,030.40 अंक यानी 2.95% लुढ़कर 33,730.49 अंक पर खुला है।
बुधवार को इसमें 461.42 अंक की तेजी देखी गई थी।
इसी प्रकार नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 281.70 अंक यानी 2.69% गिरकर 10,178.70 अंक के नीचे चला गया।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here