गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करें अधिकारी: गन्ना मंत्री सुरेश राणा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मा. मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री सुरेश राणा द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में चीनी मिलों के संचालन, गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना मूल्य की धनराषि के व्यावर्तन रोकने, घटतौली पर प्रभावी अंकुष लगाने एवं चीनी मिलों को पूर्ण क्षमता पर चलाने आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री संजय आर. भूसरेड्डी तथा वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेष के समस्त परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

समीक्षा के दौरान मा. गन्ना मंत्री द्वारा पेराई सत्र 2020-21 में प्रदेश की चीनी मिलों के संचालन की समीक्षा की गयी, समीक्षा में पाया गया कि प्रदेश की कुल 119 चीनी मिलों में से 80 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य विधिवत संचालित कर दिया गया है तथा मा. मंत्री द्वारा शेष चीनी मिलों के संचालन को पूरी सुरक्षा के साथ शीघ्र-अतिशीघ्र प्रारम्भ करने के कड़े निर्देश पारित किये गये हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मा. मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में यह निर्देश भी दिये गये हैं कि यह भी सुनिश्चित किया जाये की पेराई सत्र के दौरान यदि घटतौली का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आता है तो ऐसे प्रकरणों में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करते हुए तत्काल एफ.आई.आर. दर्ज करा दी जाय। मा. मंत्री द्वारा वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग में उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गन्ना किसानों से संबंधित समस्याओं के त्वारित निस्तारण के लिये सभी अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें जिससे गन्ना किसानों का विष्वास विभाग के प्रति और बढे।

अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा समस्त परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों को पेराई सत्र के दौरान स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के त्वारित निराकरण के लिये नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वारित निराकरण कराने हेतु निर्देषित किया गया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here