रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे मजबूत

मुंबई, 15 नवंबर: विदेशी निवेशकों की लिवाली तथा कच्चा तेल की कीमतों के आसान पड़ने से बृहस्पतिवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 72.07 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 277.38 करोड़ रुपये की लिवाली की थी।
डीलरों ने कहा कि निर्यातकों की डॉलर बिकवाली बढ़ने तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम पड़ने से भी रुपये को मजबूती मिली।
घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से भी रुपये को बल मिला।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 67.09 अंक यानी 0.19 प्रतिशत मजबूत होकर 35,209.08 अंक पर रहा।
बुधवार को रुपया 36 पैसे की बढ़त लेकर 72.31 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here