चीनी मिल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बलरामपुर : बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट इटईमैदा में आग लगने से तकरीबन 57 लाख रुपये का सामान जल गया। मिल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिल प्रबंधन ने डीएम को पत्र भेजकर क्षति का आंकलन कराने और मदद की मांग की है।

प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह ने पत्र में कहा है कि, बुधवार को दोपहर चीनी पैकिंग यूनिट के ऊपरी हिस्से शुगर ग्रेटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में शुगर ग्रेटर व पैकिंग के लिए आ रही ग्रेटर में रखी चीनी खराब हो गई है। घटना में 40 लाख रुपये का शुगर ग्रेटर और 17 लाख रुपये की 500 क्विंटल चीनी जल गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times