शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे टूटा

मुंबई, 27 नवंबर : मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 71.02 पर खुला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोमवार को चीनी सामान के आयात पर शुल्क में इजाफा किए जाने का संकेत देने के बाद रुपये में यह ताजा गिरावट देखी गई है।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार ट्रंप के बयान के बाद अधिकतर एशियाई मुद्राओं में गिरावट देखी गई, जिसके चलते घरेलू मुद्रा भी प्रभावित हुई।
ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि मूल बात यह है कि चीन को हमारे साथ ‘उचित’ व्यवहार करना होगा। अभी तक उन्होंने ऐसा नहीं किया है।
शुरुआत में डॉलर के मुकाबले गिरकर रुपया 70.91 पर खुला, लेकिन जल्द ही सुबह के कारोबारी सत्र में यह करीब 15 पैसे टूटकर 71.02 के स्तर पर चल रहा है।
सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 70.87 पर बंद हुआ था।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here