सोलापुर विभाग में 33 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद किया

पुणे: इस पेराई सत्र में चीनी मिलों ने अपना परिचलन बंद करना शुरू कर दिया है और यह अंतिम चरण में पहुँच चूका है। महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई सत्र में भाग लिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च, 2021 तक 187 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 939.28 लाख टन गन्ने का पेराई कर 979.51 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.43 प्रतिशत है।

अब तक राज्य में 61 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 23 मार्च, 2021 तक 33 चीनी मिलों ने संचालन को बंद कर दिया है। सोलापुर विभाग में 174.11 लाख टन गन्ना पेराई कर 162.89 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर विभाग में 11 चीनी मिलें, अमरावती में 2, नांदेड़ में 8, औरंगाबाद में 2 और पुणे में 3 चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here