कोरोना महामारी का फैलाव: 24 घंटे में 2 लाख से अधिक मरीजों का उच्चतम रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है, इसके चपेट में रोज लाखों लोग आ रहें है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने गुरुवार को 2 लाख से अधिक मामलों के साथ एकदिवसीय उच्चतम रिकॉर्ड बनाया है। देश के कुल मामलों की संख्या अब 1,40,74,564 है, जिसमें 14,71,877 सक्रिय मामले शामिल हैं।

24 घंटों में 1,038 मरीजों की मौत हुई है, और अब तक कुल मृत्यु संख्या 1,73,123 हो गई है। आपको बता दे की, इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 1,24,29,564 हो गई है। अमेरिका के बाद भारत कोरोना महामारी वायरस से दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने कहा कि, भारत ने COVID-19 के लिए अब तक 26,20,03,415 नमूनों का परीक्षण किया है। इनमें से बुधवार को 13,84,549 नमूनों का परीक्षण किया गया। इस बीच, 11,44,93,238 लोगों को वायरस के खिलाफ टीका लगाया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here