शुरुआती कारोबार में रुपया 59 पैसे गिरा

मुंबई, 10 दिसंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 59 पैसे गिरकर 71.40 पर खुला।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपया में गिरावट देखी गई। इसके अलावा आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने से भी रुपया कमजोर हुआ। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की मजबूती के साथ 70.82 पर बंद हुआ था।
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here