सीजन 2021-22: Czarnikow द्वारा ब्राजील के चीनी उत्पादन अनुमान में किया गया बदलाव

न्यूयार्क: ब्राजील के खाद्य व्यापारी और आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदाता जारनिकोव (Czarnikow) ने मंगलवार को कहा की, 2021-22 में केंद्र-दक्षिण में चीनी उत्पादन को 35.6 मिलियन टन के अप्रैल के अनुमान से संशोधित कर 34.1 मिलियन टन कर दिया गया है, क्योंकि लगातार शुष्क मौसम (dry weather) ने गन्ना फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के मिल मालिक इस सीजन में केवल 535 मिलियन टन गन्ने की पेराई कर पाएंगे, जो 2012 के बाद सबसे कम है। Czarnikow का पिछला अनुमान 558 मिलियन टन की क्रशिंग का था। गन्ना आधारित इथेनॉल उत्पादन पिछले सीजन से 12 प्रतिशत गिरकर 24.4 बिलियन लीटर हो गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

Czarnikow ने कहा कि, जनवरी और जून के बीच ब्राजील की केंद्र-दक्षिण इलाकों में बारिश सामान्य से 43 फीसदी कम है। जारनिकोव ने कहा कि, कम उत्पादन के चलते ब्राजील कम कच्ची चीनी का निर्यात करेगा।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here