डालमिया भारत शुगर का शुद्ध लाभ घटकर 124 करोड़ रहा

नई दिल्ली: डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को जून में समाप्त तिमाही के लिए 124.34 करोड़ रुपये एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक साल पहले की समान अवधि में इसका शुद्ध लाभ 125.86 करोड़ रुपये था, जिसकी तुलना में इस साल मामूली गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय घटकर 823.45 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 897.99 करोड़ रुपये थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, हालही में डालमिया भारत शुगर ने एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने की योजना भी बनाई है। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज की एथेनॉल उत्पादन क्षमता अगले जनवरी तक मौजूदा आठ करोड़ लीटर से बढ़ाकर 15 करोड़ लीटर सालाना करने की योजना है। यह कदम एथेनॉल सम्मिश्रण को 2025 तक लगभग आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने के केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप है। कंपनी का मानना है कि, केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 2025 तक एथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की घोषणा से देश और चीनी उद्योग दोनों को फायदा होगा।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here