चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी

पडरौना: उत्तर प्रदेश में नया सीजन शुरू होने से पहले कई चीनी मिलें गन्ना भुगतान में तेजी दिखा रही है। जिले की चार चीनी मिलों ने किसानों का सौ प्रतिशत भुगतान किया है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिले की कुल पांच चीनी मिलों ने पिछले सत्र में 215.39 लाख क्विंटल गन्ने को पेराई की है। कुल 6 अरब 93 करोड 68 लाख 73 हजार रुपये की गन्ने की पेराई कर किसानों को 6 अरब 49 करोड 38 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान अब तक हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, हालही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि, चालू सीजन के गन्ना बकाया का शत – प्रतिशत भुगतान नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले कर दिया जाएगा। योगी ने यह संकेत देते हुए कहा था कि, उनकी सरकार गन्ना मूल्य वृद्धि पर विचार कर रही है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य में गन्ना दर में वृद्धि के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here