इस राज्य में 13.79 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

चंडीगढ़, 22 जनवरी(वार्ता) हरियाणा की दस चीनी मिलों ने चालू पिराई सत्र के दौरान 152.66 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर अब तक 13.79 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है।

हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल महासंघ के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि शाहबाद चीनी मिल से सर्वाधिक 25.07 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 2.37 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। रोहतक चीनी मिल 21.81 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई और 1.90 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कर राज्य में दूसरे स्थान पर है। कैथल चीनी मिल ने 1.90 लाख क्विंटल, करनाल चीनी मिल ने 1.29 क्विंटल, महम चीनी मिल ने 1.17 लाख क्विंटल, गोहाना चीनी मिल ने 98,410 क्विंटल, पलवल चीनी मिल ने 92,550 लाख क्विंटल, पानीपत चीनी मिल ने 84,550 क्विंटल , सोनीपत चीनी मिल ने 41,600 क्विंटल, हैफेड शुगर मिल असंध ने 1.38 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

डाउनलोड करे चिनीमंडी न्यूज ऐप: http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here