महाराष्ट्र: सोलापुर विभाग में 34 चीनी मिलें शुरू

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 34 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 17 नवंबर, 2021 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 27.43 लाख टन गन्ना पेराई कर 21.93 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 7.99 प्रतिशत है।

आपको बता दे, राज्य में कुल मिलाकर 144 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 70 सहकारी एवं 74 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 119.44 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 103.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.69 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन अब तक कोल्हापुर विभाग में हुआ है। यहाँ अब तक 32.74 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here