पेराई सीजन 2026-27 : महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 28.25 लाख टन पर पहुंचा

पुणे: महाराष्ट्र की चीनी मिलों ने 24 नवंबर 2026 तक चालू पेराई सीजन 2026-27 में कुल 28.25 लाख टन (एलएमटी) चीनी का उत्पादन किया है। पिछले सीजन की इसी अवधि की तुलना में यह उत्पादन लगभग दोगुना है। राज्य के चीनी आयुक्तालय की ताजा पेराई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की मिलों ने अब तक 314.09 लाख टन गन्ने की पेराई की है। इस दौरान राज्य की औसत चीनी रिकवरी 8.99 प्रतिशत दर्ज की गई। अब तक कुल 191 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 92 सहकारी और 99 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों की कुल दैनिक पेराई क्षमता 10,43,700 टन है।

चीनी आयुक्तालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पेराई सीजन में 24 नवंबर 2025 तक 184 मिलों ने पेराई शुरू की थी। इनमें 92 सहकारी और 92 निजी मिलें शामिल थीं। इन मिलों ने 189.96 लाख टन गन्ने की पेराई करके 7.56 प्रतिशत औसत रिकवरी के साथ 14.36 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।इस तरह चालू सीजन में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले चीनी उत्पादन में लगभग 97 प्रतिशत और गन्ना पेराई में करीब 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुणे संभाग चीनी उत्पादन में सबसे आगे

चीनी उत्पादन के मामले में पुणे संभाग राज्य में पहले स्थान पर रहा। यहां की 31 मिलों ने 82.13 लाख टन गन्ने की पेराई करके 9.76 प्रतिशत रिकवरी के साथ 8.01 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।वहीं, कोल्हापुर संभाग में राज्य की सबसे अधिक 10.08 प्रतिशत चीनी रिकवरी दर्ज की गई। यहां की 38 मिलों ने 53.35 लाख टन गन्ने की पेराई से 5.38 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।

सोलापुर में सबसे अधिक 42 मिलों में पेराई शुरू

सोलापुर संभाग में सबसे अधिक 42 चीनी मिलों ने पेराई शुरू की है। इन मिलों ने 59.92 लाख टन गन्ने की पेराई करके 8.2 प्रतिशत रिकवरी के साथ 4.91 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।अहिल्यानगर संभाग की 26 मिलों ने 43.37 लाख टन गन्ने की पेराई से 8.71 प्रतिशत रिकवरी के साथ 3.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।

नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर संभाग की स्थिति

नांदेड़ संभाग में 30 मिलें चालू हैं। इन मिलों ने 39.79 लाख टन गन्ने की पेराई करके 8.26 प्रतिशत रिकवरी के साथ 3.29 लाख टन चीनी का उत्पादन किया।छत्रपति संभाजीनगर संभाग की 21 मिलों ने 32.12 लाख टन गन्ने की पेराई से 2.60 लाख टन चीनी का उत्पादन किया। इस संभाग में राज्य की सबसे कम 8.09 प्रतिशत रिकवरी दर्ज की गई।

अमरावती में तीन निजी मिलें चालू, नागपुर में पेराई शुरू नहीं

अमरावती संभाग में तीन निजी चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इन मिलों ने 3.41 लाख टन गन्ने की पेराई करके 8.15 प्रतिशत रिकवरी के साथ 0.28 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर संभाग में अभी तक किसी भी चीनी मिल ने गन्ने की पेराई शुरू नहीं की है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here