कर्नाटक में पिछले सीजन के मुकाबले अब तक हुआ ज्यादा चीनी उत्पादन

देश के चीनी मिलों में गन्ना पेराई सुचारु रूप से चालू है। मुख्य चीनी उत्पदाक राज्यों में पिछले सीजन के मुकाबले चीनी मिलों का प्रदर्शन लगभग समान है। अगर बात कर्नाटक की करे तो, अब तक पिछले सीजन के मुकाबले चीनी उत्पादन थोड़ा ज्यादा है और साथ ही साथ चीनी मिलें भी ज्यादा संख्या में संचालन कर रही है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के नवीनतम अपडेट के अनुसार, कर्नाटक में 70 चीनी मिलें चालू है, जिन्होंने 15 जनवरी, 2022 तक 33.20 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि 2020-21 में 66 चीनी मिलों द्वारा 15 जनवरी, 2021 को 29.80 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगर देश की बात करे तो, 15 जनवरी 2022 तक देश में 504 चीनी मिलें चालू थीं और उन्होंने 151.41 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल 15 जनवरी 2021 को 487 चीनी मिलों द्वारा उत्पादित 142.78 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। पिछले सीजन के इसी अवधि के उत्पादन की तुलना में इस साल 8.63 लाख टन अधिक है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here