महाराष्ट्र के कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11.70 प्रतिशत

महाराष्ट्र में चीनी मिलें पेराई सत्र के अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 06 मार्च 2022 तक राज्य में 2 चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। फिलहाल कोल्हापुर विभाग से दो चीनी मिल बंद हुई है।

इस सीजन महाराष्ट्र चीनी उत्पादन के साथ साथ चीनी रिकवरी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी कोल्हापुर विभाग में दर्ज की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 06 मार्च, 2022 तक कोल्हापुर में 229.14 लाख टन गन्ना पेराई कर 268.02 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हुआ है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी भी कोल्हापुर विभाग में है। यहाँ पे चीनी रिकवरी 11.70 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में चीनी रिकवरी हमेशा से सबसे ज्यादा कोल्हापुर विभाग में रहा है।

 

Bioenergy Times

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here