Confederation of Indian Industry का चीनी उद्योग के डिजिटलीकरण पर जोर…

पुणे: कोविड -19 महामारी ने दुनिया भर के कई उद्योगों को अपने व्यवसाय को बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए डिजिटल तरीके चुनने के लिए मजबूर किया था। चीनी व्यापार सहित कई क्षेत्र कोविड -19 प्रेरित लॉकडाउन के कारण परेशान थे। कोविड -19 के कारण हमे पता चला की चीनी उद्योग में डिजिटलीकरण समय की आवश्यकता है। और अभी डिजिटलीकरण पर ही जोर दिया जा रहा है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, Confederation of Indian Industry (CII) के Pune zonal office और इसके डिजिटल परिवर्तन केंद्र ने शनिवार को चीनी उद्योग के डिजिटल परिवर्तन समाधानों का पता लगाने के लिए शहर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य क्षमता बढ़ाना और ऊर्जा की खपत को कम करना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, चीनी उद्योग में कई स्टार्टअप है जो डिजिटलीकरण पर ध्यान दे रहे है। eBuySugar जो ऑनलाइन चीनी व्यापार में डील करता है, यह भी चीनी उद्योग में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दे रहा है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here