विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंगलवार, १९ मार्च २०१९

डोमेस्टिक मार्केट: देशभर के बाजार में मांग मिलीजुली रही हालांकि कोई ख़ास उथल पथल नजर नहीं आयी. महाराष्ट्र में मिलो ने चीनी के भाव ३१०० रुपये पर ओपन रखे लेकिन कोई खरीदारी नहीं दिखी वही दूसरी और रीसेल S/30 का व्यापार २९५० से ३००० रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में एक्स मिल्स के भाव ३१०० से ३१२० रुपये रहे. रीसेल में M/30 चीनी के भाव ३०६५ से ३१०० रुपये रहे.  गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार ३१०० रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार ३१५० से ३२०० रुपये GST के अलावा रहे.

इंटरनेशनल मार्केट: एक्सचेंज रेट में कमी होने के कारण मांग कम रही. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार ३४५.३० डॉलर में हुआ जबकि यू.एस चीनी के भाव १२. ७९ सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन ३०७ से ३१० डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव ३१८ से ३२१ डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग १९००० से १९२०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही, और व्हाइट शुगर १९६०० से १९८०० रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी : रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ६८.९५०  पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार ३.७९२ रहा. क्रूड फ्यूचर्स ४०७७  रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI ५९.७३ डॉलर रहा.

इक्विटी: BSE सेंसेक्स २६८.४० अंक से उछलकर ३८३६३.४७ अंक पर बंद हुआ. निफ्टी ७०.२० अंक से बढ़कर ११५०९.८० अंक पर बंद हुआ.

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here