उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का अनुमान

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 16 अप्रैल (UNI) असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके साथ ही राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, मध्य प्रदेश, गुजरात , कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी इस दौरान आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

दिन का तापमान राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर तथा ओडिशा, झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

मध्य प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य काफी ऊपर रहा।

जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में पश्चिम मध्य प्रदेश के खरगाँव में 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में गर्म हवा का प्रभाव रहा।

दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-थलग स्थानों पर गर्म हवा की लहरें बहुत तेज चल सकती हैं।

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान गरज के साथ बौछारें पड़ीं।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और सिक्किम में कई स्थानों पर तथा मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में मौसम शुष्क रहा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here