भारत का पैसा चीन के जरिये पाकिस्तान जा रहा है- बाबा रामदेव

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

जयपुर 17 अप्रैल (UNI) योग गुरू बाबा रामदेव ने चीन के कपडे का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुये कहा है कि भारत का पैसा चीन के जरिये पाकिस्तान के आतंवादियों को जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

जयपुर के चित्रकूट में पतंजलि परिधान केन्द्र का उद्घाटन करने आये बाबा रामदेव ने कहा कि चीन भारत में सस्ता कपडा बेचता है लेकिन भारत का पैसा पाकिस्तान के आतंकवादियों को जा रहा है, जो हमारे सैनिकों को गोली मार रहे है।

उन्होंने कहा कि पतंजलि द्वारा देश भर में पांच सौ परिधान केन्द खोले जायेगें इनमें किसी भी विदेशी ब्रांड के मुकाबले सस्ते और अच्छे होगें। उन्होंने कहा कि पतंजलि स्वदेशी वस्तु के निर्माण में लगा हुआ है तथा इससे होने वाली कमाई को भी सार्वजनिक कामों में खर्च किया जा रहा है। इस अवसर पर केन्द्र के प्रभारी महेन्द्र यादव आभार जताया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here